Astrology

Sunday, October 4, 2009

अलग-अलग राशियों पर शनि का प्रभाव

मेष - मेष राशि के पिछला समय कष्टकारक रहा। परन्तु आने वाला समय महत्वपूर्ण परिवर्तन लेकर आएगा तथा राहत मिलेगी।

वृष - वृष राशि वालों को मानसिक तथा पारिवारिक कष्टों से राहत महसूस होगी। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

मिथुन - मिथुन राशि वालों के लिए शनि शुभ रहेगा। वाहन या फिक्स पोपर्टी खरीदने के संयोग बनेगें। स्वास्थ्य पर कुछ बुरा प्रभाव रहेगा।

कर्क - कर्क राशि वालों के लिए कष्टकारक समय समाप्त होगा। आर्थिक तथा मानसिक स्वास्थ्य लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होगें।

सिंह - सिंह राशि वालों के लिए शुभ समय की शुरूआत हुई है। कार्यक्षेत्र हेतु नये स्रोत मिलेगें। चहुमुंखी लाभ वाली स्थिति बनती है।

कन्या - कन्या राशि में साढे साती पिछले ढाई वर्षों से चल रही है यह समय कष्टकारक रहा। अब आगे का समय अच्छा रहेगा तथा कार्यक्षेत्र के नये रास्ते खुलेगें। रोगों से भी छुटकारा प्राप्त होगा।

तुला - तुला राशि वालों के लिए कुछ मानसिक तनाव हो सकता है लेकिन इसके साथ-साथ समय अंतराल अच्छा समय रहेगा। वाहन तथा पोपर्टी खरीदने के योग बनेगें।

वृश्चिक - वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभ का समय है। विद्यार्थियों को अच्छे अवसर प्राप्त होगें। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखे।

धनु - धनु राशि वालों के लिए समय थोड़ा कष्ट कारक रह सकता है। स्थान परिवर्तन के योग बनते है। विदेश यात्राएं हो सकती है।

मकर - मकर राशि वालों के लिए मिश्रित समय रहेगा। धनलाभ होगा तो शत्रु भी खड़े हो सकते है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रभाव रहेगा।

कुंभ - कुंभ राशि वालों के लिए शनि का ढैया मतभेद उत्पन्न कर सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा।
मीन - मीन राशि वालों के लिए समय बहुत अच्छा है। उन्नति एवं धनकारक रहेगा। यात्राएं होगी। पदोन्नति की संभावनाएं है।

2 comments:

  1. आपने अच्छ प्रयास किया है...थोड़ा विस्तार और देते तो अधिक लाभ होता..शुभकामनाएँ...

    ReplyDelete
  2. लाभदायक जानकारी के लिए आभार।

    ReplyDelete